उ0प्र0 में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली अपराध की घटनाओं में लगातार बढोत्तरी होती जा रही है! हलाकि वर्तमान में सरकार और पुलिस उनके साथ होने वाली घटनाओं रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी प्रतिदिन देखने को मिलता है कि कहीं उनके साथ सार्वजनिक जगह] कालेज, आफिस, सफर के दौरान आदि पर छेड़छाड़, मारपीट, हिंसक अपराध, यौन उत्पीड़न आदि की घटनायें होती रहती है। हम इस पहल के द्वारा चाहते कि महिलाओं और लड़कियों के उपर होने वाली किसी भी घटना पर वह प्रतिक्रिया करें और अपनी रिर्पोट दर्ज करायें जिससे कि पुलिस भी एैसे कारकों, जगहों को चिन्हित कर कार्यवाही कर सके। रिर्पोट दर्ज करने के लिए महिलाओं और लड़कियों को अपने मोबाईल से आपके साथ हुई घटना, किसके द्वारा और कहाँ पर हुई है आदि को लिखकर 8948508727 पर मैसेज करें। अथवा www.safecity4womenandgirl.crowdmap.com बेवसाईट पर जाकर रिर्पोट दर्ज कर सकते है।

More Information